सूर्योदय समाचार (बक्सर):- प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ की जिला इकाई कार्यकारिणी की बैठक सा कार्यशाला संपन्न

प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ की जिला इकाई कार्यकारिणी की बैठक सा कार्यशाला संपन्न
सूर्योदय समाचार

बक्सर :- प्रारंभिक शिक्षक कल्याण संघ जिला इकाई बक्सर की जिला कार्यकारिणी की एक बैठक सह कार्यशाला रविवार को राजकीय बुनियादी विद्यालय बक्सर के परिसर में आयोजित की गयी । जिसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष रवि शंकर राय ने की । बैठक में संगठन के विस्तार , शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के समाधान सहित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा किया गया । साथ ही साथ सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से शिक्षक  प्रमोद कुमार राय मध्य विद्यालय छोटका नूआव को बक्सर प्रखंड के संगठन प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया
बैठक में जिला महासचिव संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रोहित कुमार , मनोज कुमार सिंह व सावित्री सिंह , जिला सचिव अजित कुमार सिंह , उषा मिश्रा व रुस्तम आलम ,जिला कोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद , जिला मीडिया प्रभारी पुनर्देव जी सिंह , जिला संयुक्त सचिव अंनत तिवारी , जिला प्रतिनिधि शैलेश कुमार सिंह , प्रखंड संगठन प्रभारी अंशुमान सिंह, संतोष कुमार सिंह ,जगनारायण तिवारी ,कुमार विष्णु रंजन , अमित कुमार राय , प्रदीप कुमार गुप्ता ,प्रमोद कुमार राय ,एवं अशोक कुमार उपस्थित थे । आप सभी सक्रिय साथियों को इस बैठक को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.                                      

Comments