सूर्योदय समाचार (बक्सर/डुमराँव):- पर्यावरण को संतुलित करने के लिए मां काली मंदिर कोपवा के संरक्षक को द्वारा किया गया 400 फलदार वृक्षों का रोपण
पर्यावरण को संतुलित करने के लिए मां काली मंदिर कोपवा के संरक्षक को द्वारा किया गया 400 फलदार वृक्षों का रोपण
सूर्योदय समाचार बिनोद कुमार मिश्रा
बक्सर /डुमरांव :- प्रखंड के कोपवां गांव के लोगों में इस समय धर्म के प्रति आस्था एवं विश्वास बढ़ गया है। कारण कि जहां तन मन भाव से देवी देवताओं की पूजा अर्चना होती है वहां फूल की वर्षा होना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां मां काली मंदिर में प्रतिदिन तरह-तरह के अनुष्ठान किए जा रहे हैं। जिससे गांव क्या पूरे क्षेत्र में वातावरण भक्तिमय हो गया है। प्रतिदिन संध्या आरती में भाग लेने के लिए क्षेत्र से भी लोग पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में श्रावण मांस के तीसरी सोमवारी के अवसर पर मां काली मंदिर के संरक्षक सह कमिटी प्रमुख अमिताभ कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह एवं अवधेश कुमार सिंह के देखरेख में मंदिर के संरक्षक परिवार द्वारा मंदिर परिसर में एवं मंदिर के इर्द-गिर्द लगभग 400 फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाकर पर्यावरण को संतुलित रखने का संदेश दिया गया। वृक्ष लगाने में गीता सिंह, डॉ नेहा सिंह, नीतू सिंह, अंजली कुमारी, इंदु देवी, निरुपमा देवी, अयान सिंह, शुभम सिंह,अवधेश सिंह, करिया सिंह ,लालू सिंह, पिंटू सिंह पहलवान समेत कई लोग शामिल रहे। वृक्ष लगाने से पहले मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम किया गया। जो काफी आकर्षक रहा। वही मंदिर के संरक्षक अमिताभ कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने बताया कि पर्यावरण को संतुलित रखने में वृक्ष का अहम भूमिका है। वृक्ष पर ही हम सभी का जीवन आधारित है। अगर वृक्ष नहीं रहे तो हम लोग का जीवन भी नहीं रहेगा। जैसे कि आज के दौर में हम सभी वृक्ष के कमी के चलते ही विकट परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। आने वाले समय और कष्ट दाई होगा। इसलिए हम सभी को चाहिए कि अपने हाथों से एक एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करें।
Comments
Post a Comment