सूर्योदय समाचार (बक्सर ):- प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा किया गया पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की जाँच की गई
प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा किया गया पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की जाँच की गई
बक्सर :- सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने, इनके सतत अनुश्रवण एवं राज्य में न्याय के साथ विकास को सुनिश्चित करने तथा प्रशासन को और अधिक संवदेनशील बनाने के उद्देश्य से विस्तृत दिशा-निर्देश निर्गत किया गया है। प्रशासनिक एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रातः काल से ही पंचायतों का भ्रमण कर योजनाओं की जाँच की गई।जाँच किए जाने वाली योजनाओं है हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली नाली की योजनाएँ, उच्चतर माध्यमिक/माध्यमिक/प्राथमिक विद्यालय, सरकारी आवासीय विद्यालय/छात्रावास, आँगनबाड़ी केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा केन्द्र एवं विभिन्न स्तर से अस्पताल, लक्षित जन वितरण प्रणाली दुकानें, धान/गेहूँ/दलहन/अधिप्राप्ति केन्द्र, ग्रामीण सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण, मनरेगा योजना, ग्रामीण आवास योजनाएँ, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण की पेंशन योजनाएँ, भू-राजस्व एवं अन्य योजनाएँ।जिला पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चौसा प्रखण्ड के सरेंजा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जाँच किया गया। सर्वप्रथम चौसा में निकृष पम्प योजना के तहत क्रियान्वित योजना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित सहायक अभियंता के द्वारा बताया गया कि पम्प हाउस का कार्य अक्टूबर 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जिला पदाधिकारी महोदय ने निदेशित किया कि निर्धारित संख्या में पर्याप्त मजदुरों से कार्य करावें ताकि योजना में प्रगति लाई जा सके। कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि कार्य की प्रगति की साप्ताहिक प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे। मनरेगा के तहत बनाये गये कर्मनाशा नदी पर बने चैकडैम का भी निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सरेंजा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में चिकित्सा पदाधिकारी एवं जी0एन0एम0 उपस्थित पाये गये। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सभी दवाएँ व्यवस्थित ढंग से अपने जगह पाई गई। निरीक्षण अवधि तक कुल 23 मरीज रजिस्टर पंजी में अंकित पाये गये। राजकीय बुनियादी विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सरेंजा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी एवं शिक्षिकों के द्वारा बताया गया कि मुर्हरम का अवकाश होने के कारण विद्यालय में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम पाई गई। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षिकों की कमी बताई गई। जिस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। विद्यालय की चारदीवारी हेतु 15 दिनों के अंदर विद्यालय के जमीन की मापी कराने हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को निर्देश दिया गया। सरेंजा में ग्रामीण पाइप जल आपूर्ति योजना का निरीक्षण किया गया। ग्रामीण के द्वारा बताया गया कि स्टेपालाइजर जल जाने के कारण सभी घरों में जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है तथा कुछ घरों में कनेक्शन नहीं हो पाया है। इस संबंध में जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल को सभी घरों में जलापूर्ति एवं कनेक्शन देना सुनिश्चित करते हुए 15 दिनों के अंदर प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे। सयती भावना सेश का सौदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया। सरेंजा तालाब के चारो तरफ पथ वे का निमार्ण एवं पौधारोपण कराने हेतु कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपलब्ध सरकारी भूमि के संबंध में अंचलाधिकारी प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे।उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के बरूना पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा चौसा प्रखंड के बनारपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी चौसा के द्वारा चौसा प्रखंड के पवनी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के बोक्सा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के करहंसी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी बक्सर के द्वारा बक्सर प्रखंड के खुटहा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के बिझौरा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी इटाढ़ी के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के कुकुढ़ा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी इटाढ़ी के द्वारा इटाढ़ी प्रखंड के बसुधर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा राजपुर प्रखंड के खीरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखंड के नागपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी राजपुर के द्वारा राजपुर प्रखंड के मंगराव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव के द्वारा डुमराव प्रखंड के नंदन पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमराव के द्वारा गुमराह प्रखंड के छतनवार पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी डुमराव के द्वारा डुमराव प्रखंड के लाखनडिहरा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा नावानगर प्रखंड के बराव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के भदार पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी नावानगर के द्वारा नावानगर प्रखंड के बेलाव पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर के द्वारा केसठ प्रखंड के केसठ पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी केसठ के द्वारा केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी केसठ के द्वारा केसठ प्रखंड के कतिकनार पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। वरीय उप समाहर्ता बक्सर के द्वारा चौगाई प्रखंड के चौगाई पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चौगाई प्रखंड के खेवली पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई बक्सर के द्वारा चौगाई प्रखंड के मुरार पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी चौगाई के द्वारा चौगाई प्रखंड के मसहरिया पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। भूमि सुधार उप समाहर्ता डुमराव के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के कांट पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के कैथी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर के द्वारा ब्रह्मपुर प्रखंड के बगेन पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर के द्वारा चक्की प्रखंड के अरक पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चक्की प्रखंड के चंदा पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर के द्वारा चक्की प्रखंड के जवही दियर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला पंचायती राज पदाधिकारी बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखंड के खरहाटाड पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। अंचलाधिकारी चक्की एवं सिमरी के द्वारा सिमरी प्रखंड के पैगंबरपुर पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर के द्वारा सिमरी प्रखंड के पडरी पंचायत में विभिन्न योजनाओं का जांच किया गया। इस प्रकार कुल 36 अलग-अलग पदाधिकारियों के द्वारा विभिन्न प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में चल रहे योजनाओं की जाँच की गई है।
Comments
Post a Comment