सूर्योदय समाचार (बक्सर):- खेत पर सो रहे किसान के ऊपर गिरा छत का छाजा, किसान की मौत

खेत पर सो रहे किसान के ऊपर गिरा छत का छाजा, किसान की मौत 

सूर्योदय समाचार
गोलू सिंह

चौगाईं :-  बुधवार को छत का छाजा गिरने से एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत की खबर मिलते ही पूरा क्षेत्र में कोहराम मच गया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं गांव की है। वही किसान की मौत की खबर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पर मुन्ना सिंह 40 वर्ष पिता गुप्तेश्वर सिंह बताया जा रहा है।  बताया जा रहा है कि मृतक मुन्ना सिंह बुधवार को अपने खेत के पास बने रूम के में लेटे हुए थे। तभी अचानक 12 बजे के करीब छात्र का छाजा उनके शरीर पर गिर पड़ा। मुन्ना के शरीर पर छाजा गिरते देख अगल बगल के खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने आनन फानन में उनके पास गया। और जैसे तैसे ईंट पत्थर को मृतक मुन्ना के शरीर से हटा कर चौगाईं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन मुन्ना सिंह की रास्ते में ही  मौत हो गई थी। मौत की खबर मिलते हैं पूरा क्षेत्र में कोहराम मच गया। 4 बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया। मुन्ना सिंह के तीन बेटी और एक लड़का है। वही मुरार थाना प्रभारी रविकान्त प्रसाद ने बताया कि मृतक मुन्ना सिंह के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Comments