सूर्योदय समाचार (बक्सर ):- लोजपा रामविलास की अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यालय में हुआ समीक्षा बैठक

लोजपा रामविलास की अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ की जिला कार्यालय में हुआ समीक्षा बैठक
जेटी न्यूज़

 बक्सर :- जिला लोजपा रामबिलास अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ की संगठन समीक्षा बैठक व संगठन विस्तार कार्यक्रम पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अरुण पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसका संचालन मनोज पासवान ने किया।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पशुराम पासवान उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अखिलेश कुमार सिंह, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव विजय पासवान, लक्ष्मण पासवान व राजीव कुमार पासवान मोजूद रहें।इस बैठक में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला कमेटी, प्रखंड अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्ष मौजूद रहें। इस प्रकोष्ठ की कमिटी बुथ स्तर पर कैसे मजबूत बने इस सभी पदाधिकारी ने अपनी राय प्रकट की ।
संगठन समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए पशुराम पासवान ने कहा कि बक्सर जिला में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ पंचायत स्तर तक मजबूत है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का संगठन गांव गांव मजबूत हो इसके लिए पुरे बिहार में आदरणीय चिराग पासवान जी के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इस बैठक से यह अवगत हो रहा है कि बिहार में अनुसूचित जाति आज भी हासिए पर है।इन लोगों के बीच आज भी बिकास नहीं पहुंच पाया है।आज पहले के अपेक्षा नीतीश कुमार की सरकार में दलितों पर ज़ुल्म व अत्याचार बढ़ा है।
संगठन समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विजय पासवान ने कहा कि आज भी अनुसूचित जाति का हक नहीं मिल रहा है।आज अनुसूचित जाति के लोग इंदिरा आवास, राशनकार्ड,तीन डिसमिल जमीन व स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं। अनुसूचित जाति का बिकास बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट से ही संभव है।
इस संगठन समीक्षा में मुख्य रूप से उपस्थित शिवकुमार पासवान, संजय कुमार पासवान, ओमप्रकाश पासवान सतेन्द्र पासवान, शम्भु पासवान,रोहित राम, श्रीकांत पासवान,रधुनाथ पासवान, विजय पासवान,ललन पासवान, ज्ञानेंद्र पासवान, अनिल पासवान, मनोज पासवान, रितेश पासवान, सुरेन्द्र राम,दिपनरायन रजक, सोमप्रकाश पासवान, टुनटुन राम,रमेश नट, विवेक पांडेय, संजीव राय, नौशाद आलम, लैला बेगम, नसीम अंसारी, राजीव रंजन,आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Comments