सूर्योदय समाचार (बक्सर ):- सावन मिलन महोत्सव एकता का प्रतीक -डॉ मीना सिंह

सावन मिलन महोत्सव एकता का प्रतीक -डॉ मीना सिंह
सूर्योदय समाचार 
बक्सर :- मित्रता दिवस पर  भारत ज्ञान विज्ञान समिति बक्सर  द्वारा आयोजित सावन मिलन महोत्सव आज बड़े ही हर्षउल्लास, उमंग, खुशी के साथ मनाया गया. मुख्य अतिथि डॉ मीना सिंह ने इसके महत्व ,एकता और भाईचारे को रेखांकित किया .पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बक्सर  ने बताया कि यह सिर्फ आधी आबादी तक ही सीमित नहीं है. बल्कि समाज को जोड़ने हेतु इस तरह के आयोजन होते हैं ,इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल होते रहे हैं. सावन मिलन महोत्सव  आज डॉ मीना सिंह कार्यालय के समीप एक सभागार में हुई. कार्यक्रम का प्रारंभ ईश्वर वंदना के साथ हुआ तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र ,माला और बुके को प्रदान करते हुए हुआ. सम्मानित अतिथियों में रीता कुमारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बक्सर ,डॉ मीना सिंह  सामाजिक कार्यकर्ता बक्सर, डॉक्टर निभा  राय प्राचार्य एलबीटी महाविद्यालय बक्सर,  ज्योति पांडे महिला थाना प्रभारी बक्सर, संयोगिता बाल संरक्षण पदाधिकारी बक्सर,  लता श्रीवास्तव सामाजिक कार्यकर्ता बक्सर इत्यादि को साथ ही साथ सम्मान पत्र दिया गया.
प्राचार्य डॉ निभा  रानी राय ने ऐसे आयोजन को समय-समय पर करने हेतु प्रेरित किया.  प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रीता  कुमारी ने शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम को सामाजिक एकता का घोतक बताया. संयोगिता, ज्योति पांडे, लता श्रीवास्तव इत्यादि ने भी अपने अपने सुझाव संस्थान को दिए. 
आयोजन में मेहंदी रचाना ,गीत गाना,  नृत्य करना, म्यूजिकल चेयर विजेता होना, भाषण ,अंताक्षरी के साथ-साथ बहुत सारे रुप रंग भी सजे दिखे.
सावन हरे भरे होते हैं, इस समय खेत खलिहान अन्नदाता की खुशहाली का प्रतीक होता है. खुशहाली का महोत्सव के साथ-साथ सुहागिनों के  सोलह  श्रृंगार का महीना भी धर्म शास्त्रों में वर्णित है. हरी हरी चूड़ी ,बिंदी, मेहंदी, साड़ी, वस्त्र के साथ-साथ महिला ,बच्चे अपने हार्दिक खुशी का इजहार आयोजन के द्वारा करते दिखे.  आयोजन में पदाधिकारी साधारण  कार्यकर्ता भी एक रूप ,रंग में दिखे जो भारतीय सभ्यता ,संस्कृति का घोतक रहा . सबका साथ सबका विकास  इस 75 वा अमृत महोत्सव आयोजन मैं  दिखा.cमहिला मंच बक्सर की शिक्षिकाओं  ने मंच संचालन डॉक्टर पम्मी राय , अनीता यादव ,सावित्री सिंह ने संयुक्त रूप से किया. ज्ञान विज्ञान समिति बक्सर के पदाधिकारी भी  कार्यकर्ता के रूप में रहे. आयोजन को सफल बनाने में अंशु कुमारी ,सिम्मी जी ,उर्मिला कुमारी ,कविता कुमारी ,शमा परवीन ,खुशबू तिवारी, पूजा तिवारी, सारिका चौधरी , पुष्पा  गुप्ता ,मधु कुमारी ,ममता कुमारी, श्वेता श्रीवास्तव, सुनीता  यादव , प्रियंवदा प्रिया, रंजना कुमारी ,निशा रानी, सरोज देवी ,रूपा कुमारी, , बबीता जी, प्रतिमा,मीना विश्वकर्मा ,उषा मिश्रा, सुनीता, प्रियंका, वंदना ,अंजू, बबीता ,इंदु, ज्योति ,पूजा ,संजू इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही .धन्यवाद ज्ञापन अनीता यादव ने किया.

Comments