अनंत चतुर्दशी को कोपवां गांव में इस वर्ष भी लगेगा पहलवानों का जमौड़ा
सूर्योदय समाचार
नावानगर (बक्सर):–कोपवां गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 9 सितंबर दिन शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर स्वर्गीय शिव कुमार सिंह समाजसेवी, स्वर्गीय राम दरस सिंह पहलवान एवं स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह पहलवान की पुण्य स्मृति में मां काली की असीम कृपा से कोपवां गांव के पावन भूमि पर विराट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राम दरस सिंह पहलवान व्यायाम शाला स्थल पर उक्त तिथि को 12 बजे दिन से प्रारंभ होगा जो 4 बजे शाम तक चलेगा। इस प्रतियोगिता में 55 से 65 केजी एवं 75 से पचासी केजी वजन में पुरुष एवं महिला पहलवान जो बिहार टॉप 8 के पहलवान को आमंत्रित किया गया है।
इसके अलावा अन्य पहलवान इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे। विजेता पहलवान को सम्मानजनक पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन कृषि मंत्री बिहार सरकार सुधाकर सिंह द्वारा किया जाएगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, ब्रम्हपुर विधायक शंभू नाथ यादव, राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह आदि भाग लेंगे। उक्त बातों की जानकारी सुप्रसिद्ध शिक्षाविद डॉ रमेश सिंह की अध्यक्षता में चल रहे एक बैठक के दौरान आयोजन सचिव अरुण सिंह पहलवान, मुन्ना सिंह द्वारा दी गई। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अरुण सिंह पहलवान व मुन्ना सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के चयनित पहलवान भाग लेंगे।
उनका सलेक्शन कर कप मेडल आदि से सम्मानित किया जाएगा। साथ हि लोगों ने कहा कि पूर्व में दो बार अंतर्राष्ट्रीय मैंट पर सीनियर स्टेट चैंपियनशिप बिहार केसरी बिहार किशोर टैटील कुश्ती प्रतियोगिता भी विगत वर्षों पहले इस जगह कराई गई है। बता दें कि इस जगह का दंगल प्रतियोगिता काफी आकर्षक रहता है। जिसमें हजारों हजार की संख्या में दर्शक भाग लेकर कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद उठाते हैं। मौके पर अवधेश सिंह ,करिया सिंह ,रामेश्वर सिंह, लल्लू सिंह, सहित अन्य उपस्थित रहे
Comments
Post a Comment