सूर्योदय समाचार :- जातीय जनगणना के बाद भी नहीं पता चल पाया महाब्राह्मण समाज की वास्तविक जनसंख्या :- गौतम कुमार पान्डेय
जातीय जनगणना के बाद भी नहीं पता चल पाया महाब्राह्मण समाज की वास्तविक जनसंख्या :- गौतम कुमार पान्डेय
गौतम कुमार पान्डेय
. राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महाब्राह्मण शक्ति मोर्चा
. राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महाब्राह्मण शक्ति मोर्चा
औरंगाबाद :- बिहार में जैसे ही सरकार के द्वारा जातीय जनगणना की शुरुआत की गई थी इस वक्त औरंगाबाद में गौतम कुमार पान्डेय जो वर्तमान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महाब्राह्मण शक्ति मोर्चा के नेतृत्व में विरोध दर्ज किया गया था महा ब्राह्मण समाज के लोगों ने सभा का आयोजन कर मीडिया के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया था ,और सरकार से यह मांग किया था की महाब्राह्मण समाज के लिए 126 के जगह एक अलग कोड दिया जाए लेकिन सरकार ने उनके बातों को सिरे से खारिज कर दिया वहीं कई सामाजिक संगठनों ने भी लिखित तौर पर सरकार से स्नान को रखा था लेकिन सरकार ने इसको नहीं सुना जिसका नतीजा है कि आज भी महाब्राह्मण समाज की वास्तविक जनसंख्या क्या है ,इसकी जानकारी नहीं चल पाई पूरे बिहार में हर एक बिरादरी हर एक समाज की जनसंख्या का वास्तविक जानकारी निकल सामने गई लेकिन माहब्राह्मण समाज की वास्तविक जनसंख्या आज भी छुपी की छुपी रह गई जिसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से महा ब्राह्मण शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौतम कुमार पान्डेय ने दिया उन्होंने यह भी कहा कि हम समाज के प्रति समर्पित हैं हमारा तन मन और धन समाज के लिए समर्पित है समाज के हित में अगर कोई भी कार्य होगा उसको करने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगा वैसे भी हमारे संगठन का मूल स्लोगन सर्वे भवंतु सुखना है हम सदैव दूसरों को सुखी रहने का आशीर्वाद देते हैं फिर भी सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है
Comments
Post a Comment